Sangam Vihar Delhi की सारी सचाई | sangamvihar.com

WhatsApp Channel Join Now

संगम विहार (Sangam vihar delhi) नई दिल्ली के दिल में स्थित एशिया की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल कॉलोनियों में से एक है जिसकी जनसँख्या ऑन रिकॉर्ड 4,70,000 के करीब है लेकिन अनुमानित जनसँख्या 10 लाख से भी अधिक मानी जाती है। आज के इस लेख में हम आपको Sangam Vihar Delhi के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

Sangam Vihar Delhi का इतिहास।

sangam vihar delhi, sangam vihar colony

संगम विहार नई दिल्ली (sangam vihar new delhi) के दक्षिणी भाग में स्थित एशिया की सबसे बड़ी अनधिकृत कॉलोनियों (Unauthorised Colonies) में से एक है। 1970 और 1980 के दशक में स्थापित यह क्षेत्र दशकों में तेजी से विकसित हुआ है और अब यह एक घनी आबादी वाला आवासीय इलाका बन गया है।

संगम विहार का आरंभ।

संगम विहार की शुरुआत उन लोगों के लिए एक बसावट के रूप में हुई थी जो दिल्ली में सस्ते आवास की तलाश में आये थे। कई निवासी ग्रामीण क्षेत्रों या शहर के अन्य हिस्सों से रोजगार और बेहतर अवसरों की खोज में यहां आए। संगम विहार की कॉलोनी को कृषि भूमि पर विकसित किया गया था लेकिन यह शहर की योजना के तहत आधिकारिक स्वीकृति के बिना ही बना दिया गया जिससे इसे “अनधिकृत कॉलोनी” का दर्जा मिला।

संगम विहार का विकास और विस्तार।

हालांकि संगम विहार को आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त नहीं थी लेकिन फिर भी इस इलाके में पिछले कुछ वर्षों में बहुत तेजी से विकास हुआ। 1990 के दशक के अंत तक यह क्षेत्र छोटे व्यवसायों के लिए एक केंद्र बन गया और विभिन्न प्रकार की दुकानें और सेवाएं स्थानीय आबादी को सेवाएं देने लगीं।

संगम विहार में जनसंख्या में वृद्धि ने सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को जन्म दिया जिसके कारण भारत के विभिन्न हिस्सों के लोग यहाँ आपका अपना घर बनाने लगे।

चुनौतियां

संगम विहार ने वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया है, जैसे:

(1) बुनियादी ढांचा: सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम, और पानी की आपूर्ति की कमी एक लंबे समय से चलती आ रही एक गंभीर समस्या है।

(2) सफाई व्यवस्था: सीमित नागरिक सुविधाओं के कारण कचरा प्रबंधन और सफाई आज भी एक प्रमुख चिंता बनी हुई है।

(3) पानी की समस्या: पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति ना हो पाने की वजह से लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर रहते हैं जिसके लिए पानी माफिया मुँह माँगा दाम वसूलते हैं।

सरकारी प्रयास

समय के साथ, सरकार और स्थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र में सुधार के प्रयास किए हैं। जहाँ सड़कें और बिजली पानी की व्यवस्था काफी हद तक सुधार ली गई है पर फिर भी वह ज़रुरत से कम ही रहा है। हालांकि, प्रगति धीरे-धीरे हुई है जहाँ जनता भी अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है।

लोगों में आपसी मेलजोल

हालाँकि संगम विहार में किसी एक राज्य की जनता नहीं बस्ती फिर भी यहाँ हर एक को अपने त्यौहार अपने मन मुताबिक बनाने की आज़ादी है और लोग आपस में भाई चारा बनायें रखते हैं। कभी-कभी आपसी मतभेद ज़रूर होते हैं जैसा एक घर में 4 बर्तन जो कभी-कभी बजते पर साथ रहते हैं।

बढ़ता क्राइम

संगम विहार में अधिक जनसँख्या होने की वजह से अक्सर यहाँ ऐसी घटनाएँ होती रहती हैं जो संगम विहार के नागरिकों की क्षवि को नुक्सान पहुंचती है। अक्सर चोरी, डकैती या हत्या जैसे मांमले सुनने को मिलते है जिनपर रोक लगा ने की कोशिश प्रशासन कर रहा है।

वर्तमान में संगम विहार

sangam vihar, sangam vihar delhi, sangam vihar colony, sangam vihar new delhi

संगम विहार लगातार विकसित हो रहा है। पानी की समस्या पर पहले से बेहतर ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि चुनौतियां अभी भी बहुत हैं जिन्हे सुधारने की पूरी कोशिश जारी है बस ज़रुरत है तो युवाओं को शिक्षा की और धकेलने की जो आज के समय में नशे और कुछ गलत कारणों से चर्चाओं में बने रहते हैं।

संगम विहार में व्यवस्था और सुविधाएँ।

आइये अब संगम विहार में मौजूद सुविधाओं की बात करते है।

संगम विहार के स्कूल

आज के समय में संगम विहार कॉलोनी में थोड़ी बहुत तरक्की तो हुई है जिसके कारण आज यहाँ की शिक्षा व्यवस्था काफी बेहतर हुई है।

Schools in Sangam Vihar

संगम विहार में मौजूद विधायालयों की सूचि नीचे दी गई है।

संगम विहार की सड़कें

संगम विहार कॉलोनी रतिया मार्ग से सैनिक फार्म तक बसी है जिसका पूर्वी और दक्षिणी हिस्सा अरावली फारेस्ट से से जुड़ा है और पश्चिमी हिस्सा सैनिक फार्म और पूरी हिस्सा देवली गांव और तिगरी से जुड़ा है।

यहाँ कई मुख्या सड़कें हैं जैसे,

  1. रतिया मार्ग
  2. मंगल बाजार रोड
  3. तिगरी रोड
  4. देवली रोड, और
  5. सैनिक फार्म रोड

यह सभी सड़कें संगम विहार के बांध रोड से आकर मिलती है।

संगम विहार में मेट्रो (sangam vihar metro station)

संगम विहार में सड़क व्यवस्था के आलावा अब मेट्रो व्यवस्था भी जल्द ही तैयार होगी, दिल्ली मेट्रो की नई गोल्डन लाइन २०२६ में बनकर तैयार हो जाएगी उसके बाद संगम विहार का होना मेट्रो स्टेशन भी होगा जिससे संगम विहार की जनता की बहुत मदद होगी।

पुलिस स्टेशन संगम विहार (Sangam vihar thana)

संगम विहार में आज के समय में 3 पुलिस स्टेशन मौजूद है जो जनता की सेवा के लिए सदैव मौजूद रहते है।

  1. Sangam vihar police station, Mangal bazar road, Sangam vihar
  2. Tigri Police station, Holi Chowk, Sangam vihar
  3. Neb Sarai Police station, Sainik farm road, Sangam vihar

संगम विहार का इतिहास बहुत कुछ कहता है जिससे हमें सीख कर आगे बढ़ना और एक बेहतर कल बनाना है जिसमें आप सभी को आगे आना होगा। यह हमारा संगम विहार है। हम है संगम विहार।

अनधिकृत कॉलोनी क्या होती है?

अनधिकृत कॉलोनी (unauthorized colony) वह बस्ती होती है जो बिना सरकारी मंजूरी के विकसित की जाती है। ये कॉलोनियां आमतौर पर सस्ती आवासीय सुविधाओं की कमी या शहरी योजना की असफलता के कारण उभरती हैं, जिससे लोग जमीन पर अनौपचारिक रूप से कब्जा कर लेते हैं और निर्माण करते हैं। भारत में शहरी क्षेत्रों में कई अनधिकृत कॉलोनियां हैं उनमें से एक है संगम विहार। सरकारें कभी-कभी विशेष शर्तों के तहत ऐसी कॉलोनियों को वैध बनाने का प्रयास करती हैं।

संगम विहार के बारे में और अधिक जानें

इस ब्लॉग में हमने संगम विहार के बारे में हर वो जानकारी प्रदान करने की कोशिश करि है जो एक संगम विहार के निवासी के लिए जानना ज़रूरी है। अगर आप संगम विहार कॉलोनी में रहते हैं तो आपके लिए इस ब्लॉग में दी गई सभी जानकारियां बहुत ही ज़रूरी हो साबित हो सकती है इसलिए आप अपना थोड़ा सा कीमती समय निकल कर हमारे ब्लॉग “www.sangamvihar.com” पर विजिट ज़रूर करें।

Leave a Comment